रहीम के दोहे | Class-VII, Chapter-11 (CBSE/NCERT)

कवि रहीम का पूरा नाम अब्दुल रहीम खानखाना है। इनका जन्म 17 दिसम्बर 1556 को लाहौर में हुआ। ये महाराज अक़बर के दरबार के प्रमुख सदस्य थे और लेखन के साथ ही युद्ध की कला में भी माहिर थे। इन्होंने अपने दोहों से समाज को जागृत करने और सही रास्ता दिखाने का काम किया। इनकी प्रमुख रचनाएं रहीम दोहावली, बरवै, नायिका भेद, मदनाष्टक, रास पंचाध्यायी और नगर शोभा आदि हैं। इन्होंने हिंदी भाषा को अपनी रचनाओं से अमर कर दिया है।
रहीम के दोहे हमें कई तरह की नैतिक शिक्षा और जीवन का गहरा ज्ञान देते हैं। पाठ में दिए गए दोहों में सच्चे मित्र, सच्चे प्रेम, परोपकार, मनुष्य की सहनशक्ति आदि के बारे में बहुत ही सरल और मनोहर ढंग से बताया है।

रहीम के दोहे भावार्थ सहित

कहि ‘रहीम’ संपति सगे, बनत बहुत बहु रीति।
बिपति-कसौटी जे कसे, सोई सांचे मीत॥

भावार्थ- रहीम के इस दोहे में वे कहते हैं कि हमारे सगे-संबंधी तो किसी संपत्ति की तरह होते हैं, जो बहुत सारे रीति-रिवाजों के बाद बनते हैं। परंतु जो व्यक्ति मुसीबत में आपकी सहायता कर, आपके काम आए, वही आपका सच्चा मित्र होता है।


यह भी पढ़े:-Ishvar | ईश्वर अच्छे है, क्या ईश्वर की मदद पाने के लिए ये जताना जरूरी है?


जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
‘रहिमन’ मछरी नीर को तऊ न छाँड़ति छोह॥

भावार्थ- रहीम दास के इस दोहे में उन्होंने सच्चे प्रेम के बारे में बताया है। उनके अनुसार, जब नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालकर बाहर निकाला जाता है, तो जल तो उसी समय बाहर निकल जाता है। उसे मछली से कोई प्रेम नहीं होता। मगर, मछली पानी के प्रेम को भूल नहीं पाती है और उसी के वियोग में प्राण त्याग देती है।

तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहि न पान।
कहि रहीम पर काज हित, संपति सँचहि सुजान॥

भावार्थ- रहीम जी ने अपने इस दोहे में कहा है कि जिस प्रकार वृक्ष अपने फल खुद नहीं खाते और नदी-तालाब अपना पानी स्वयं नहीं पीते। ठीक उसी प्रकार, सज्जन और अच्छे व्यक्ति अपने संचित धन का उपयोग केवल अपने लिए नहीं करते, वो उस धन से दूसरों का भला करते हैं।

थोथे बादर क्वार के, ज्यों ‘रहीम’ घहरात ।
धनी पुरुष निर्धन भये, करैं पाछिली बात ॥

भावार्थ- इस दोहे में रहीम दास जी ने कहा है कि जिस प्रकार बारिश और सर्दी के बीच के समय में बादल केवल गरजते हैं, बरसते नहीं हैं। उसी प्रकार, कंगाल होने के बाद अमीर व्यक्ति अपने पिछले समय की बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं होता है।

धरती की सी रीत है, सीत घाम औ मेह ।
जैसी परे सो सहि रहै, त्यों रहीम यह देह॥

भावार्थ- रहीम जी ने अपने इस दोहे में मनुष्य के शरीर की सहनशीलता के बारे में बताया है। वो कहते हैं कि मनुष्य के शरीर की सहनशक्ति बिल्कुल इस धरती के समान ही है। जिस तरह धरती सर्दी, गर्मी, बरसात आदि सभी मौसम झेल लेती है, ठीक उसी तरह हमारा शरीर भी जीवन के सुख-दुख रूपी हर मौसम को सहन कर लेता है।

-: यह भी पढ़ें :-

हम पंछी उन्मुक्त गगन के | Class-VII, Chapter-1 (CBSE/NCERT)

कठपुतली | Class-VII, Chapter-4 (CBSE/NCERT)

शाम एक किसान | Class-VII, Chapter-8 (CBSE/NCERT)

एक तिनका | Class-VII, Chapter-13 (CBSE/NCERT)

भोर और बरखा | Class-VII, Chapter-13 (CBSE/NCERT)

विप्लव गायन | Class-VII, Chapter-20 (CBSE/NCERT)

One thought on “रहीम के दोहे | Class-VII, Chapter-11 (CBSE/NCERT)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *