हम पंछी उन्मुक्त गगन के | Class-VII, Chapter-1 (CBSE/NCERT)

हम पंछी उन्मुक्त गगन के ( hum panchhi unmukt gagan ke) कविता के कवि शिवमंगल सिंह सुमन है। कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म 5 अगस्त 1915 को झगरपुर, उन्नाव (उत्तरप्रदेश में) हुआ। इनकी कविताओं की भाषा सरल और दिल को छू लेने वाली है। इनकी प्रमुख कृतियाँ हिल्लोल, मिट्टी की बारात, प्रलय सृजन और वाणी की व्यथा हैं। इनकी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, भारत भारती पुरस्कार जैसे बड़े सम्मानों से सम्मानित किया गया। 27 नवम्बर 2002 को इन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मगर, इनकी महान रचनाएं हमेशा हमारे बीच अमर रहेंगी।


यह भी पढ़े:-Value of Time | success tips | समय का महत्व


कवि शिवमंगल सिंह सुमन ने हम पंछी उन्मुक्त गगन के ( hum panchhi unmukt gagan ke) कविता में पक्षियों के जरिये स्वतंत्रता के महत्व का वर्णन किया है। कविता में पक्षी कहते हैं कि हम खुले आसमान में घूमने वाले प्राणी हैं, हमें पिंजरे में बंद कर देने पर हम अपने सुरीले गीत नहीं गा पाएंगे। हमें सोने के पिंजरे में भी मत रखना, क्योंकि हमारे पँख पिंजरे से टकराकर टूट जाएंगे और हमारा जीवन ख़राब हो जाएगा। हम स्वतंत्र होकर नदी-झरनों का जल पीते हैं, पिंजरे में हम भला क्या खा-पी पाएंगे। हमें गुलामी में सोने के कटोरे में मिले मैदे से ज्यादा, स्वतंत्र होकर कड़वी निबौरी खाना पसंद है। आगे कविता में पंछी कहते हैं कि पिंजरे में बंद होकर तो पेड़ों की ऊँची टहनियों पर झूला झूलना अब एक सपना मात्र बन गया है। हम आकाश में उड़कर इसकी हदों तक पहुंचना चाहते थे। हमें आकाश में ही जीना-मरना है। अंत में पक्षी कहते हैं कि तुम चाहे हमारे घोंसले और आश्रय उजाड़ दो। मगर, हमसे उड़ने की आज़ादी मत छीनो, यही तो हमारा जीवन है।

कविता- हम पंछी उन्मुक्त गगन के भावार्थ सहित

हम पंछी उन्मुक्त गगन के
पिंजरबद्ध न गा पाएंगे
कनक-तीलियों से टकराकर
पुलकित पंख टूट जाएंगे ।

भावार्थ- कवि शिवमंगल सिंह सुमन ने हम पंछी उन्मुक्त गगन के ( hum panchhi unmukt gagan ke) कविता की इन पंक्तियों में पंछियों की स्वतंत्र होने की चाह को दर्शाया है। इन पंक्तियों में पक्षी मनुष्यों से कहते हैं कि हम खुले आकाश में उड़ने वाले प्राणी हैं, हम पिंजरे में बंद होकर खुशी के गीत नहीं गया पाएंगे। आप भले ही हमें सोने से बने पिंजरे में रखो, मगर उसकी सलाख़ों से टकरा कर हमारे कोमल पंख टूट जाएंगे।

हम बहता जल पीनेवाले
मर जाएंगे भूखे-प्यासे
कहीं भली है कटुक निबोरी
कनक-कटोरी की मैदा से ।

भावार्थ- पक्षी कह रहे हैं कि हम तो बहते झरनों-नदियों का जल पीते हैं। पिंजरे में रहकर हमें कुछ भी खाना-पीना अच्छा नहीं लगेगा। चाहे आप हमें सोने की कटोरी में स्वादिष्ट पकवान लाकर दो, हमें तब भी अपने घोंसले वाले नीम की निबौरी ज्यादा पसंद आएगी। पिंजरे में हम कुछ भी नहीं खाएंगे और भूखे-प्यासे मर जाएंगे।

स्वर्ण-श्रृंखला के बंधन में
अपनी गति, उड़ान सब भूले
बस सपनों में देख रहे हैं
तरू की फुनगी पर के झूले ।

भावार्थ- कवि शिवमंगल सिंह जी ने हम पंछी उन्मुक्त गगन के ( hum panchhi unmukt gagan ke) कविता की इन पंक्तियों में पिंजरे में बंद पक्षियों का दुख-दर्द दिखाया है। पिंजरे में बंद रहते-रहते बेचारे पक्षी अपनी उड़ने की सब कलाएं और तेज़ उड़ना भूल चुके हैं। कभी वो बादलों में उड़ा करते थे, पेड़ों की ऊँची टहनियों पर बैठ करते थे। अब तो उन्हें बस सपने में ही पेड़ की सबसे ऊँची डाल पर बैठना नसीब होता है।

ऐसे थे अरमान कि उड़ते
नील गगन की सीमा पाने
लाल किरण-सी चोंच खोल
चुगते तारक-अनार के दाने ।

भावार्थ- पंछियों के मन में यह इच्छा थी कि वो उड़कर आसमान की सभी सीमाओं को पार कर जाएं और अपनी लाल चोंच से सितारों को दानों की तरह चुनें। मगर, इस गुलामी भरी ज़िंदगी ने उनके सभी सपनों को चूर-चूर कर दिया है। अब तो पिंजरे में कैद होकर रह गए हैं और बिल्कुल खुश नहीं हैं।

होती सीमाहीन क्षितिज से
इन पंखों की होड़ा-होड़ी
या तो क्षितिज मिलन बन जाता
या तनती साँसों की डोरी ।

भावार्थ- कवि शिवमंगल सिंह सुमन जी ने हम पँछी उन्मुक्त गगन के ( hum panchhi unmukt gagan ke) कविता की आखिरी पंक्तियों में पक्षियों की स्वतंत्र होकर उड़ने की इच्छा का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया है।

इन पंक्तियों में पक्षी कहते हैं कि अगर हम आजाद होते तो उड़कर इस आसमान की सीमा को ढूंढने निकल जाते। अपनी इस कोशिश में हम या तो आसमान को पार कर लेते, तो फिर अपनी जान गंवा देते। पक्षियों की इन बातों से हमें पता चलता है कि उन्हें अपनी आज़ादी कितनी प्यारी है।

नीड़ न दो, चाहे टहनी का
आश्रय छिन्न-भिन्न कर डालो
लेकिन पंख दिए हैं तो
आकुल उड़ान में विघ्न न डालो ।

भावार्थ- हम पंछी उन्मुक्त गगन के ( hum panchhi unmukt gagan ke) कविता की आखिरी पंक्तियों में मनुष्यों से उन्हें स्वतंत्र कर देने की विनती की है। वो मनुष्यों से कहते हैं कि आप हमसे हमारा घोंसला छीन लो, हमें आश्रय देने वाली टहनियां छीन लो, हमारे घर नष्ट कर दो, लेकिन जब भगवान ने हमें पंख दिए हैं, तो हमसे उड़ने का अधिकार ना छीनो। कृपया हमें इस अंतहीन आकाश में उड़ने के लिए स्वतंत्र छोड़ दो।

-: यह भी पढ़ें :-

कठपुतली | Class-VII, Chapter-4 (CBSE/NCERT)

शाम एक किसान | Class-VII, Chapter-8 (CBSE/NCERT)

रहीम के दोहे | Class-VII, Chapter-11 (CBSE/NCERT)

एक तिनका | Class-VII, Chapter-13 (CBSE/NCERT)

भोर और बरखा | Class-VII, Chapter-13 (CBSE/NCERT)

विप्लव गायन | Class-VII, Chapter-20 (CBSE/NCERT)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *