महात्मा गांधी सुविचार |Mahatma Gandhi motivational quotes in hindi

Mahatma Gandhi | महात्मा गांधी जिन्हें हम राष्ट्रपिता के नाम से भी जानते है। महात्मा गांधी सिर्फ हम भारतियों के लिए ही प्रेरणा नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया उनकी कहीं बातों को जीवन में सफलता की कुंजी की तरह उपयोग करती है।

The Story of My Experiments With Truth: Mahatma Gandhi, An Autobiography (Hindi)

आईये आज हम बापू की कही उन अनमोल वचनों को जानते है जो हमारे जीवन में हमें सफल होने और एक अच्छे व्यक्ति की तरह जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, इन सबमें सामंजस्य होना ही ख़ुशी है।

कमज़ोर लोग कभी माफ़ी नहीं दे सकते, क्षमा तो ताकतवर लोगों की विशेषता होती है।

एक आंख के बदले आंख लेना पूरी दुनियाँ को अँधा बना देगा।

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

आपको “मानवता” में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक समुद्र है; अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता है।

सोने और चाँदी के दुकड़े असली धन नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है।

जियो ऐसे जैसे कल आपका आखिरी दिन हो, जी भर जियो और सीखो ऐसे जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है।

जहाँ प्यार है, वहाँ जीवन है।

आप जो सुधार दुनियाँ में देखना चाहते हैं, पहले आप खुद उस सुधार का हिस्सा होने चाहिए।

किसी देश की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में निवास करती है।

एक जरुरतमंद इंसान के लिए इस दुनियाँ में हर चीज़ पर्याप्त मौजूद है, लेकिन लालची के लिए नहीं।

संतोष तो प्रयास में निहित है, प्राप्ति में नहीं, पूरा प्रयास ही पूर्ण विजय है।

आप विनम्र तरीके से, दुनिया को हिला सकते हैं।

एक निर्धारित लक्ष्य और कभी ना बुझने वाले जोश के साथ अपने मिशन पे काम करने वाला शरीर ही इतिहास के पाठ्यक्रम को बदलता है।

पहले वो आपकी उपेक्षा करेंगे, फिर आप पर हसेंगे, फिर आपसे लड़ेंगे और अंत में आप जीत जायेंगे।

प्रार्थना का अर्थ कुछ माँगना नहीं है, ये तो आत्मा की एक लालसा है, ये हमारी कमजोरी की स्वीकारोक्ति है। प्रार्थना में बिना शब्दों के भी ह्रदय और मन का उपस्थित होना, शब्दों के साथ भी मन के ना होने से बेहतर है।

शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।

किसी देश की महानता का आँकलन इस बात से किया जा सकता है कि लोग पशुओं से कैसा व्यवहार करते हैं।

मौन सबसे मजबूत भाषण है। धीरे-धीरे सारा संसार आपको सुनेगा।

ईश्वर का कोई धर्म नहीं है।

पाप से डरो, पापी से नहीं।

एक इंसान अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, जो जैसा सोचता है वो वैसा ही बन जाता है।

भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

जब मैं ढलते हुए सूरज की सुंदरता और उगते चाँद की चमक को देखता हूँ तो मेरी आत्मा में उस ईश्वर के लिए भक्ति और बढ़ जाती है।

क्रोध अहिंसा का परम दुश्मन है और घमंड एक राक्षस है जो इसे निगलता है।

जो लोग कहते हैं कि धर्म का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, वह वास्तव में नहीं जानते कि धर्म क्या है।

एक अच्छा इंसान हर सजीव चीज़ का मित्र होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *