लम्बाई बढ़ाने के लिए करें ताङासन | Palm Tree Posture Yoga

Palm Tree Posture Yoga | ताङासन शब्द ताङ के वृक्ष से लिया गया है, इस आसान को अंग्रेजी में Palm Tree Posture Yoga कहा जाता है। इस आसान को एक सीध में खङे हो कर किया जाता है। इस आसान को आप आसानी से अपने घर में कर सकते है। अगर किसी की लम्बाई ना बढ़ रही हो तो ताङासन की मदद से आसानी से वह अपनी लम्बाई बढ़ सकता है, साथ ताङासन की मदद से मेरूदण्ड से जुङी समस्याओं में सुधार होता है और ये आपके बैलेंस को बेहतर बनाता है।

Palm Tree Posture Yoga taadaasan increase height

ताङासन करने का तरीका

सबसे पहले अपने दोनों पैरों को मिलाते हुए सीधे खङे हो जाये। अपने दोनों हाथों को साइड में सीधा रखें।
अपने दोनों पैरों पर समान रूप से अपने शरीर का वजन रखें।
आप अपने दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर उठाएं।
अपनी दृष्टी को एक बिन्दु पर टिकाएं।
सांस लेते हुए पूरे शरीर को ऊपर की तरफ तानें।
बिना संतुलन खोये अपने पूरे शरीर को आसमान की तरफ तानें और कुछ समय के लिए अपनी सांसे रोक लें।
इसके बाद सांस छोङते हुए पहले की स्थिति में आ जाएं।
कुछ देर आराम करें फिर से इस चक्र को पूरा करें, इसे आप 10 बार करें।


इसे भी पढे़- योग,विज्ञान के साथ-साथ धर्म भी है | Yoga is science as well as religion


ध्यान देने वाली बातें

ताङासन करने के बाद सिर के बल किया जाने वाला कोई भी आसान ना करें।
भुजाओं को ऊपर उठाते वक्त सांस लें। तनी हुई अवस्था में सांस रोके या आराम से लें।

ताङासन करने से फायदे
यह आसान शारिरिक और मानसिक विकास करता है। मेरूदण्ड में खिंचाव और लचीलापन लाता है। मेरूदण्ड में खिंचाव और लचीलापन होने से बढ़ती हुई अस्थियां लंबी होती है। ताङासन उदर की मांसपेशियों और स्नायुओं को शाक्ति प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *