Hindi Motivational Quotes | हिन्दी प्रेरणादायक विचार | Nisha Nik


Hindi Motivational Quotes | हिन्दी प्रेरणादायक विचार | ये Hindi Motivational Quotes , Nisha Nik द्वारा लिखे गये हैं। ये हिन्दी प्रेरणादायक विचार  आपको जीवन में हमेशा प्रेरित करते रहेगें।


Hindi Motivational Quotes | हिन्दी प्रेरणादायक विचार

 

जिन्दगी में उम्मीद का होना अमृत के समान है, जो उदास जिन्दगी में आपको जीने की वजह देती है।

 

हार हमेशा सिखाने के लिए आता है, बस हम ही उसे अपनी नाकामयाबी समझ लेते है।

 

बुरे वक्त में टूटे नहीं अपनों की पहचान करें।

 

बुरा समय जीवन का सबसे अच्छा गुरू होता है, जो अपने और परायों में अंतर समझा देता है।

 

अगर जीवन में बिना मांगे आपको कुछ मिल रहा है तो समझ लें ये कृपा ईश्वर की है या आपके माता-पिता की।


Also Read:- Hindi Motivational poem | Aaj Har Shakkas Akela Hai | आज हर शक्कस अकेला है


 

आपकी कामयाबी का अंहकार आप के नाकामयाबी का रास्ता तैयार करने लगता है।

 

अगर आप किसी की मदद कर सकते है तो करें नहीं तो मौन धरण करके चले जायें।

 

हम इंसानों को भगवान बनना बहुत मुश्किल कार्य लगता है, यही कारण है कि हमने मंदिर और घर में भेद कर दिया।

 

अगर आप स्वंय से प्रेम नहीं करते तो सच मानिए आप जीवन में किसी से प्रेम नहीं कर सकते।


Also Read:- Life Motivational Hindi Poem | Abhee Main Haaroogaan Nahin | अभी मैं हारूगां नहीं


लोग आप का आदर करें इसके लिए आवश्यक है कि आप स्वंय अपना आदर करें।

 

अगर आप दुखी है तो उसकी कहानी बना कर सबको ना सुनाएं बल्कि नजर उठाकर अपने आस-पास उन लोगों को देखे जो आपसे कम होने पर भी हंस रहे हैं।

 

उम्र बढ़ाने की सबसे अच्छी दवा हंसी हैं।

 

-Nisha Nik “ख्याति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *