लियो टॉलस्टॉ के सुविचार | Leo Tolstoy motivational quotes in hindi


लियो टॉलस्टॉ | Leo Tolstoy दुनिया के महान लेखक और महान विचारक मानें जाते हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक War And Peace  ने लोगों के लिए प्रेरण का काम किया, इस इस पुस्तक ने दुनिया के महान नेताओं की सोच पर गहरा असर डाला, जिसमें से एक महात्मा गांधी भी हैं। आज हम यहां लियो टॉलस्टॉ | लियो टॉलस्टॉ | Leo Tolstoy द्वारा कहे गये कुछ महान विचारों को पढ़ेंगे जो हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।


Leo Tolstoy motivational quotes in hindi

 

प्रेम जीवन है।

 

हर कोई दुनिया बदलना चाहता है, लेकिन कोई खुद को बदलने की नहीं सोचता है।

 

दो सबसे महान योद्धा हैं धैर्य और समय।

 

संगीत भावनाओं का प्रतिरूप है।

 

कितना अजीब भ्रम है ये मानना कि सुन्दरता अच्छाई है।

 

वहां कोई महानता नहीं है जहाँ सादगी, अच्छाई और सच्चाई नहीं है।

 

जो जानता है इंतज़ार कैसे करना है, उसके पास सबकुछ आता है।


इसे भी पढ़े- मृत्यु अंत नही शुरूआत | Think Positive

महान चीजें हमेशा सरल और विनम्र होती हैं।

 

हम हमेशा सोचते हैं कि वे हमसे इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि हम अच्छे हैं, लेकिन हम कभी ये नहीं समझते कि जो हमसे प्यार करते हैं वे अच्छे हैं।

 

हम हार गए क्योंकि हमने खुद से कहा कि हम हार गए।

 

सबसे महान सत्य सरल होता है।

 

सच, सोने की तरह, अपनी उपज से नहीं प्राप्त होता है, बल्कि उससे हर वो चीज जो सोना नहीं है साफ़ करके प्राप्त होता है।

 

प्रसन्नता की पहली शर्तों में से एक है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच का सम्बन्ध नहीं टूटना चाहिए।

 

ख़ुशी बाहरी चीजों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हम कैसे उन्हें देखते हैं इस पर निर्भर करती है।

 

कोई इस दुनिया में शानदार तरीके से रह सकता है यदि वो जानता है कि काम कैसे करना है और प्यार कैसे करना है।

 

शुद्ध और पूर्ण दु: ख उतना ही असंभव है जितना कि शुद्ध और पूर्ण आनन्द।

 

कला कोई हस्तशिल्प नहीं है, ये उस अनुभव का प्रसारण है जिसे कलाकार ने महसूस किया है।

 

यदि कोई व्यक्ति एक धर्मी जीवन की महत्वाकांक्षा रखता है तो उसका पहला संयम जानवरों को चोट ना पहुंचाना होना चाहिए।

 

कला के माहन काम सिर्फ इसलिए महान हैं क्योंकि वे सभी की पहुँच में और समझ में आने वाले हैं।

 

वास्तविक कला को एक प्रेम करने वाले पति की पत्नी की तरह गहनों की ज़रुरत नहीं होती. लेकिन एक जाली कला को एक वेश्या की तरह हेमशा सजे रहना होता है।

 

कला ज्ञान का उच्चतम साधन है।

 

देशभक्ति की भावना एक अप्राकृतिक, तर्कहीन, और हानिकारक भावना है, और जिन बुराइयों से मानवता पीड़ित है उसके एक बड़े हिस्से का कारण है।

 

हर एक हिंसा कुछ लोगों द्वारा औरों को पीड़ा या मृत्यु के भय से वो करने के लिए मजबूर करना है जो वो नहीं करना चाहते हैं।


इसे भी पढ़े- मदर टेरेसा के सुविचार | Mother Teresa motivational quotes in hindi


देशभक्ति ग़ुलामी है।

 

जब छोटे बदलाव होते हैं तब सच्चा जीवन जिया जाता है।

 

केवल एक ही समय है जो ज़रूरी है और वो है— अब!

 

सुन्दरता का विचार हर एक चीज का मूल विचार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *